नागपुर दिनांक 28 अक्टूबर (शहर प्रतिनिधि)
कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित नरसिंह टॉकीज के पास तो फुटपाथ व्यक्तियों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे पर टीकास से हमला कर दिया, सर में टीकास का गहरा घाव बैठने से व्यक्ति की मौत हो गई
मृतक का नाम एकता नगर पारडी निवासी कमलेश कृष्णा हिरडे जबकि मारने वाले का नाम छोटू बताया गया है, छोटू इस समय कोतवाली पुलिस की हिरासत में है
कमलेश और छोटू दोनों नरसिंह टॉकीज के पास फुटपाथ पर ही रहते थे , दोनों में मित्रता थी और दोनों साथ बैठकर शराब भी पीते थे, घटना के वक्त दोनो शराब पी रहे थे और इसी बीच पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया विवाद बढ़ा और फिर गाली गलौज के बाद में छोटू ने अचानक टीकास से कमलेश पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई






