भारत दिनांक 29 अक्टूबर (विशेष प्रतिनिधि)
बॉलीवुड और सेलिब्रिटी के बीच चर्चित फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को अपने यूनिक स्टाइल से कपड़े या ज्वैलरी डिजाइन करने के लिए जाना जाता है। हालांकि, इस बार धनतेरस और दिवाली से पहले महिलाओं की पारंपरिक ज्वैलरी का ऐड यूनीक तरीके से करने ऐड करना सब्यसाची के लिए काफी महंगा साबित हुआ है।
उन्होंने अपना नया ज्वैलरी कलेक्शन लॉन्च किया, जिसमें से नए डिजाइन के मंगलसूत्र कलेक्शन थे। मगर, जैसे ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने इन कलेक्शन की ऐड वाली फोटो डाली, सोशल मीडिया पर लोग भड़क उठे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी हैं। सोशल मीडिया पर सब्यसाची ट्रेंड भी कर रहे हैं।
आखिर क्या है सब्यसाची का लेटेस्ट ज्वैलरी कलेक्शन और क्यों मचा है बवाल।
सब्यसाची द्वारा शेयर फोटोज में से एक ऐड में बेहद कम कपड़ों में एक मॉडल को मंगलसूत्र पहने दिखाया गया है। मॉडल ने काले रंग की ब्रा, बिंदी और मंगलसूत्र पहना है। एक ऐड में लिखा है कि महिलाएं क्या चाहती हैं। ऐसे ही एक और फोटो में गर्भवती महिला को मंगलसूत्र पहने तो दूसरी मॉडल ने शर्टलेस आदमी के कंधे पर अपना सिर टिका रखा है। इन्हीं फोटो की वजह से महिलाएं सब्यसाची को जमकर खरीखोटी सुना रही हैं।
महिलाएं बोलीं-यह हमारे सम्मान के खिलाफ, बेहद वल्गर ऐड क्यों
एक यूजर ने कहा, यह लिंगरी या कंडोम का ऐड नहीं है। मंगलसूत्र का ऐसा भद्दा प्रदर्शन क्यों। एक और महिला यूजर ने कहा-सब्यसाची, आप मंगलसूत्र बेच रहे हो या वल्गैरिटी बेच रहे हो। एक संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत गुजरात प्रांत ने इस पर विरोध जताते हुए कहा-यह बेहद वल्गर विज्ञापन है। हमारी महिला विंग इसका जमकर विरोध करती है, जो हमारे सम्मान के खिलाफ है।






