आर्यन खान ड्रग केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी गिरफ्तार

0
12

आर्यन खान केस (Aryan Khan Case) के मुख्य गवाह किरण गोसावी (Kiran Gosavi) को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई धोखाधड़ी मामले में की गई है। 2019 से गोवासी लापता चल रहा था, उसे केवल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) के गवाह के तौर पर क्रूज रेड के दौरान देखा गया था।

जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (Lookout Circular) जारी किया था। फिलहाल गोसावी को पुलिस हिरासत (Police Custody) में ले लिया गया है। किरण गोसावी को गिरफ्तार (Kiran Gosavi Girftar) किए जाने के बाद पुणे पुलिस ने बताया कि गोसावी को देर रात गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 2018 के धोखाधड़ी के मामले में की गई है। उसे हिरासत में लिया गया है, वह फरार चल रहा था।

बता दें कि साल 2019 में पुणे सिटी पुलिस ने उसे वांछित घोषित किया था। जिसके बाद ही वो लापता चल रहा था। इसके बाद क्रूज पार्टी रेड (Mumbai Cruise Party Raid) के दौरान उसे देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने 14 अक्टूबर को उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here