नाग नदी के 2117 करोड़ के पुनरोद्धार परियोजना को मंजूरी

0
12

नागपुर दिनांक 28 अक्टूबर (महानगर प्रतिनिधि)

2117 करोड़ रुपए की लागत से होगी नाग नदी की सफाई

नागपुर की पहचान नाग नदी को प्रदूषणमुक्त कराने के काम को अब गति मिल सकती है। वित्त मंत्रालय की व्यय वित्त समिति (ईएफसी) ने बुधवार को नाग नदी के पुनरोद्धार परियोजना को मंजूरी दे दी है। ईएफसी की मंजूरी के साथ ही 2117 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत 92 एमएलडी की क्षमता वाली तीन एसटीपी परियोजनाएं, 500 किलोमीटर सीवरेज नेटवर्क, पंपिंग स्टेशन और सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा।

नाग नदी पुनरोद्धार नागपुर के निवासियों के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने बयान में कहा कि कैबिनेट से मंजूरी के बाद 2117 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का काम वास्तव में अब शुरु होगा। उनके मुताबिक नाग नदी के पुनरोद्धार कार्य को पूरा करने के लिए आठ वर्ष की अवधि निर्धारित की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here