नागपुर शीतकालीन सत्र में शक्ति कायदा: गृहमंत्री

0
9

महाराष्ट्र विधान मंडल के नागपुर (Nagpur) में होने शीतकालीन सत्र (Winter Session) के दौरान महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े शक्ति कानून (Shakti Law) को पेश किया जाएगा।

इस बात की घोषणा राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल (Minister Dilip Walse Patil) ने की है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए सरकार यह कानून जल्द लाना चाहती है।

गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि इस कानून को विधान मंडल के सत्र में पेश कर इसे तुरंत मंजूर किए जाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस कानून में आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast Track Court) का प्रावधान हैं। इसके अलावा इस कानून में डीएनए यूनिट की भी बड़ी भूमिका होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here