नागपुर ग्रामीण 22 अक्टूबर (तालुका प्रतिनिधि)
नागपुर ग्रामीण में भीषण हादसा सामने आया जिसने भी ये हादसा देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए, इस भयानक एक्सीडेंट में युवक के दो टुकड़े हो गए
सावनेर पुलिस थाने की सीमा में आने वाले बोरगांव ग्राम में मार्ग निर्माणकार्य में लगे एक युवक की मौत हो गई, दूसरा बुरी तरह घायल हुआ। हादसा इतना भीषण था कि मृत युवक के दो टुकड़े हो गए। मृतक सचिन नत्थू कुंभारे (32) निवासी बोरगांव है। घायल सहकर्मी युवराज महादेव वानखेड़े (50) भी निवासी बोरगांव है।
सावनेर गोंड़खैरी फोन लेन मार्ग का निर्माणकार्य अंतिम चरण में है, जिसे डीबीएल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। रात 9 बजे के करीब दोनों व्यक्ति कंपनी के ट्रक (क्रमांक एमपी 39 एच 696) में रखे जनरेटर के उजाले में सर्विस मार्ग पर काम कर रहे थे।
उसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर (क्रमांक एमपी 13, जीबी 1707) के चालक ने डीबीएल कंपनी के ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। उसकी चपेट में दोनों व्यक्ति आ गए। दुर्घटना में सचिन के शरीर के 2 टुकड़े हो गए।
घायल युवराज को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल नागपुर रेफर किया गया। सचिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण रुग्णालय सावनेर पहुंचाया गया। थानेदार मारुति मुलुक के मार्गदर्शन में हेड कांस्टेबल अनिल तिवारी मामले की जांच कर रहे हैं।






