नागपुर दिनांक 22 अक्टूबर (शहर प्रतिनिधि)
देवता लाइफ फाउंडेशन नागपुर के तरफ से एक से 15 अक्टूबर के बीच रक्तदान की जनजागृति करने के लिए वंदे मातरम रक्तदान महायज्ञ जनजागृति का आयोजन किया गया था
इस महायज्ञ में नागपुर अमरावती वर्धा पुणे सहित महाराष्ट्र के सभी जिलों मे लोगों ने रक्तदान में सहभागी होकर इस महायज्ञ को सफल बनाया
देवता लाइफ फाउंडेशन द्वारा रक्तदाताओं का सत्कार किया जा रहा है ,इसी क्रम में दी धरमपेठ महिला मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी के मुख्य व्यवस्थापक चंद्रशेखर वसूले का मानचिन्ह और शाल देकर देवता लाइफ फाउंडेशन के अध्यक्ष किशोर बावने ने सत्कार किया
इस अवसर पर चंद्रशेखर वसूले ने विदर्भ के सभी नागरिकों से रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया, उन्होंने आगे कहा रक्तदान जीवनदान है आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी ना किसी की जिंदगी बचाता है इसीलिए सभी लोग आगे आकर रक्तदान के इस महान कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले।
वसूले ने आगे कहा रक्तदान से न केवल आप की सेहत अच्छी रहती है,बल्कि आप “रक्तदान” जैसा महान काम करते है।विशेषत: युवकों ने स्वयंस्फुर्ती से सामने आकर यह कार्य करना चाहिए।न केवल तन बल्कि मन को भी नई स्फूर्ति प्राप्त होती है






