सैयद मुश्ताक अली ट्राफी: विदर्भ ने अपनी टीम घोषित की

0
12

विकेटकीपर बल्लेबाज अक्षय वाडकर चार नवंबर से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में विदर्भ की अगुवाई करेंगे।

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी टीम में शामिल किया गया है। विदर्भ क्रिकेट ने अपनी टीम घोषित की। सिद्धेष लाड को उप कप्तान नियुक्त किया गया है।

भारत की तरफ से 49 टेस्ट और 75 वनडे खेलने वाले उमेश तेज गेंदबाजी विभाग की अगुवाई करेंगे। उनके अलावा टीम में दर्शन नालकंडे और यश ठाकुर अन्य तेज गेंदबाज हैं।

विदर्भ ने अनुभवी बल्लेबाज गणेश सतीश और आर संजय को भी टीम में शामिल किया है। अनुभवी ऑफ स्पिनर अक्षय वाखरे भी टीम का हिस्सा हैं।

विदर्भ को प्लेट ग्रुप में रखा गया है और वह अपने मैच विजयवाड़ा में खेलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here