टाटा मोटर्स ने ‘ग्राहक संवाद’ लॉन्‍च किया

0
15

यह देशव्‍यापी वाणिज्यिक वाहन ग्राहक-संलग्‍नता कार्यक्रम संपूर्ण ग्राहक अनुभव को समृद्ध बनाने पर केन्द्रित होगा

मुख्‍य झलकियाँ:

‘ग्राहक संवाद’ 20 अक्‍टूबर से 28 अक्‍टूबर 2021 तक चलेगा और ग्राहकों को कंपनी की अभिनव सेवाओं और उत्‍पादों पर जागरूक करेगा

वर्ष 1954 में हुई टाटा मोटर्स के पहले ट्रक की डिलीवरी की याद में 23 अक्‍टूबर को ‘नेशनल कस्‍टमर केयर डे’ मनाया जाएगा

टाटा मोटर्स, भारत (Tata motors) की सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी, 23 अक्‍टूबर को उस दिन की याद में ‘नेशनल कस्‍टमर केयर डे’ मनाएगी, जब वर्ष 1954 में टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्‍लांट से पहला ट्रक निकला था। कंपनी अपना वार्षिक ग्राहक-संलग्‍नता कार्यक्रम ‘ग्राहक संवाद’ भी लॉन्‍च करेगी, जो 20 अक्‍टूबर से 28 अक्‍टूबर 2021 तक चलेगा।

इस कार्यक्रम का लक्ष्‍य ग्राहकों को कंपनी की अभिनव सेवाओं और उत्‍पादों के बारे में जागरूक करना है। ग्राहकों का फीडबैक लेने और उनकी अपेक्षाओं, मुख्‍य समस्‍याओं को समझने तथा सुझाव लेने के लिये टाटा मोटर्स के एक्‍जीक्‍यूटिव्‍स उनके साथ बात करेंगे। इस बातचीत से कंपनी की बिक्री-पश्‍चात सेवा को और भी कारगर बनाने और उत्‍पादों की पेशकश में सुधार हेतु सहयोग मिलेगा, ताकि ग्राहकों का परेशानीरहित ड्राइविंग अनुभव मिले।

इस अनोखे कार्यक्रम के बारे में टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्‍हीकल बिजनेस यूनिट में कस्‍टमर केयर के ग्‍लोबल हेड श्री आर. रामाकृष्‍णन ने कहा, “ग्राहक संवाद’ टाटा मोटर्स से वाणिज्यिक वाहन लेने वाले ग्राहकों के लिये एक बड़ी पहल है। हमारी आदर्श बिक्री-पश्‍चात सेवा वाहन के पूरे लाइफ साइकल में अधिकतम अपटाइम और कम टोटल कॉस्‍ट ऑफ ऑपरेशंस (टीसीओ) सुनिश्चित करती है।

हर साल ‘नेशनल कस्‍टमर केयर डे’ हमें ग्राहकों से बात करने और अपनी पहलों पर उनका मूल्‍यवान फीडबैक लेने का सुनहरा मौका देता है, जिससे हमें अपनी बिक्री-पश्‍चात सेवा की गुणवत्‍ता और ग्राहकों के साथ सम्‍बंध को और भी बेहतर बनाने में सहायता मिलती है। हम अपने पार्टनर्स और ग्राहकों से सुझाव, विचार और बाजार सम्‍बंधी जानकारी लेते रहेंगे और उनसे मिली सीख का इस्‍तेमाल अपने उत्‍पादों और सेवाओं के विकास में करेंगे।”

टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहनों के बाजार में अग्रणी है और उसके वाहनों की श्रृंखला भारतीय लॉजिस्टिक्‍स उद्योग की पहली पसंद है। ‘संपूर्ण सेवा 2.0’ के माध्‍यम से टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहनों के मामले में अपनी श्रेणी की सर्वश्रेष्‍ठ मूल्‍य–वर्द्धित सेवा की पेशकश करता है और इस प्रकार ग्राहकों को संपूर्ण मानसिक शांति देता है।

‘संपूर्ण सेवा 2.0’ पैकेज में ब्रेकडाउन असिस्‍टेन्‍स, गारंटीड टर्नअराउंड टाइम, एनुअल मेंटेनेन्‍स कॉन्‍ट्रैक्‍ट्स (एएमसी) और असली स्‍पेयर पार्ट्स की आसानी से उपलब्‍धता के साथ-साथ कंपनी की अन्‍य उद्योग में सर्वश्रेष्‍ठ मूल्‍य-वर्द्धित सेवाएं आती हैं, जैसे अपटाइम गारंटी, ऑनसाइट सर्विस और फ्यूल एफिशियेंसी मैनेजमेंट प्रोग्राम। टाटा मोटर्स ‘फ्लीट एज’ नामक स्‍टैण्‍डर्ड फिटमेंट की पेशकश भी करता है, जो सही फ्लीट मैनेजमेंट के लिये कंपनी का नेक्‍स्‍ट-जनरेशन डिजिटल सॉल्‍यूशन है। यह एम एंड एचसीवी और चुनिंदा आई एंड एलसीवी की उसकी पूरी रेंज में अपटाइम को और भी बढ़ाता है और स्‍वामित्‍व की कुल लागत को कम करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here