राष्ट्रवादी कांग्रेस अर्बन सेल नेता तथा अन्याय निवारण समिति की अध्यक्षा ज्वाला धोटे ने गृहमंत्री दिलीप वळसे पाटील से मुलाकात कर उनको नागपुर के कमिश्नर अमितेश कुमार को तुरंत बदला जाए इस आशय की मांग की
गृहमंत्री को दिए गए निवेदन में ज्वाला ने कहा नागपुर शहर में रोज की एक से दो हत्या के बाद आते हो रही है फिर भी पुलिस कमिश्नर इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं वही शहर में चल रहे अवैध धंधों लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिससे शहर में क्राइम काफी तेजी से बढ़ रहा है
नागपुर के कमिश्नर अमितेश कुमार की तुरंत बदली कर नागपूर में एक अनुभवी पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया जाए
गौरमतलब है कि तकरीबन 2 महीने पहले नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने अचानक रेड लाइट एरिया गंगा जमुना को बंद कर रास्तों पर बैरिकेड लगा दिए थे तब ज्वाला धोटे स्थानिक वारंगनाओ के समर्थन में उतरी थी और उन्होंने दो बार वहां के बैरिकेट्स हटाए थे उसके बाद पुलिस कमिश्नर नीतीश कुमार ने वहां से धारा 144 हटा कर रास्तों के बैरिकेट्स हटा लिए थे






