भारत ने छुआ 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा,बड़े जश्न की तैयारी

0
12

बेहद ही कम समय में भारत ने टीकाकरण का रिकॉर्ड बना दिया है। कोविड-19 से बचाव के लिए देश में जारी टीकाकरण के तहत दी गई डोज की संख्या 100 करोड़ पहुंच गई है।  भारत में टीकाकरण के तहत 100 करोड़ खुराक दिए जाने का जश्न मनाने के लिए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।

130 करोड़ से ज्यादा की आबादी में सभी पात्र लोगों को टीका लगाने के मैराथन काम को लेकर भारत की क्षमता पर सवाल खड़े किए गए थे। टीके की उपलब्धता को लेकर भी आशंका जताई गई थी। गुजरते वक्त के साथ भारत ने न सिर्फ इन सभी आशंकाओं झुठलाते और सवालों को गलत ठहराते हुए अपने नागरिकों को टीके का सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने की राह पर तेजी से आगे बढ़ता रहा बल्कि अब एक अरब डोज लगाने के मील के पत्थर को पार करने की दहलीज पर खड़ा है।

इस तरह हुई थी शुरुआत

भारत का टीकाकरण अभियान इस साल 16 जनवरी को शुरू हुआ था। पहले चरण में तीन करोड़ डाक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण शुरू किया गया था। आक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित और सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा उत्पादित कोविशील्ड और भारत बायोटेक द्वारा विकसित और उत्पादित कोवैक्सीन के साथ टीकाकरण का सफर शुरू हुआ। जैसे टीके का उत्पादन बढ़ता गया, टीकाकरण के सफर में विभिन्न समूह जुड़ते गए।

अब मोदी सरकार ने ऐसे मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है. दिल्ली के राम मनोहर लोहिया में आज एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे.

गुरुवार को पीएम मोदी आरएमएल अस्पताल में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां वो हेल्थकेयर वर्कर्स से बात भी करेंगे.

टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ पार होते ही लाल किले पर दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया जाएगा.

कोविड-19 टीके की 100 करोड़ खुराक लोगों को लगा दी जाएगी तो इसकी घोषणा विमानों, पोत, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर की जाएगी.

सभी रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर इसकी अनाउंसमेंट होगी. बंदरगाहों पर हूटर बजाने की भी योजना है.

सांसद प्रवेश वर्मा 20 विंडसर प्लेस जनपथ रोड पर सुबह 100 किलो लड्डू जनता के बीच वितरित करेंगे.

सरकार लहराएगी सबसे बड़ा तिरंगा

आज देश में सबसे बड़ा खादी तिरंगा झंडा लाल किले से प्रदर्शित किए जाएगा. इस तिरंगे का वजन 1400 किलोग्राम है, और 25 फीट लंबा, 150 फीट चौड़ा है.

ये तिरंगा भारत में बना अब तक का सबसे बड़ा हाथ से बुने और हाथ से बुने गए सूती खादी का झंडा है. इससे पहले इसी साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सबसे बड़ा खादी से बना राष्ट्रध्वज लेह में फहराया गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here