राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील गुरुवार 21 अक्टूबर से तीन दिवसीय विदर्भ दौरे पर होंगे । वे गुरुवार रात 9 रविभवन बजे पहुंचेंगे ।
शुक्रवार सुबह 10.30 बजे पुलिस जिमखाना में विशेष पुलिस महानिरीक्षक के साथ बैठक करेंगे । दोपहर 12.30 बजे प्रादेशिक न्याय सहायक वैज्ञानिक प्रयोगशाला में नागपुर , पुणे व मुंबई में ‘ फास्ट ट्रैक डीएनए यूनिट व नागपुर स्थित वाइल्ड लाइफ डीएनए एनालिसिस ‘ विभाग का लोकार्पण करेंगे । दोपहर ढाई बजे हुडको बिल्डिंग में नवीनीकृत 288 निवास स्थान के कोनशिला का अनावरण व उद्घाटन करेंगे । दोपहर पौने तीन बजे गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन में महिला विश्रांति कक्ष का उद्घाटन , दोपहर सवा तीन बजे हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन की इमारत की कोनशिला का अनावरण व उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे । इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे ।
शनिवार 23 अक्टूबर क को सुबह 10.30 बजे अमरावती के लिए रवाना होंगे । अमरावती के कार्यक्रमों को निपटाने के बाद शाम को नागपुर आकर विमान से मुंबई रवाना होंगे ।






