सोनी टीव्ही की तमाम उत्पाद श्रेणियों पर आकर्षक ऑफ़र्स के साथ कीजिए अपनी दीपावली को रोशन

0
12

चुनिंदा BRAVIA टेलीविज़न्स पर रु. 20,000/- तक का 20% कैशबैक, 3 वर्ष की वारंटी

पाएं 1 EMI मुफ़्त; चुनिंदा BRAVIA टेलीविज़न्स के EMI रु. 1,024/- से शुरू

चुनिंदा साउंडबार्स पर 5% कैशबैक और टेलीविज़न्स व साउंडबार्स पर आकर्षक कॉम्बो ऑफ़र्स

हेडफोन्स और Bluetooth स्पीकर्स की विशाल रेंज पर बचाएं 50% तक 

‘X Series’ पार्टी स्पीकर्स की नई रेंज पर बचाएं रु. 7,000/- तक

चुनिंदा फ़ुल-फ़्रेम कैमरा बॉडी और लेंस की खरीद पर रु. 20,000/- की छूट

1TB PS4 मेगा पैक रु. 29,990/- में उपलब्ध

वर्ग-में-सर्वोत्तम ‘सुरक्षित’ आफ़्टर सेल्स सर्विस 

 

सोनी इंडिया ने आज दीपावली के त्योहारी मौसम के लिए अपनी योजनाओं की घोषणा की। हमें आशा है कि तमाम श्रेणियों में नए-नए उत्पादों की विशाल रेंज, शानदार छूट और आकर्षक फ़ाइनेंस स्कीम हमारे ग्राहकों की दीपावली को रोशन बनाएंगे। दीपावली ऑफ़र्स का और विवरण यहां पाएं।

सोनी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर  सुनील नैयर ने बताया, “त्योहारों का मौसम वह समय होता है जब उपभोक्ता अपने घरों को नई और पहले से भी स्मार्ट तकनीकों की मदद से अपग्रेड करते हैं। हम बड़ी स्क्रीन वाले प्रीमियम टेलीविज़न्स की मांग में उछाल देख रहे हैं; पहले से कहीं अधिक ग्राहक अपने टेलीविज़न्स के साथ साउंडबार्स जोड़ रहे हैं, और PlayStation होम एंटरटेनमेंट का केंद्र बनकर उभरा है।

पर्सनल ऑडियो डिवाइसेज़ जैसे हेडफोन्स और Bluetooth स्पीकर्स की मांग में भी उछाल आया है और यह सारी मांग हाल ही में विकसित हुई घर-पर-रहें, घर-से-काम/पढ़ाई-करें वाली संस्कृति से निकली है। तेज़ी से उभरते व्लॉगिंग (वीडियो ब्लॉगिंग) और लाइवस्ट्रीमिंग के ट्रेंड ने कैमरा सेगमेंट की बढ़त को एक तेज़ उछाल दी है”।

उन्होंने आगे बताया, “यह केवल अब तक दबी-छिपी मांग ही नहीं है बल्कि यह पूरी अर्थव्यवस्था के घटकों के बीच के एकताल संबंध से निकली बिक्री है जो बाज़ार को आगे बढ़ा रही है। भारत काफ़ी हद तक भावनाओं से चलने वाला देश है और हम इस त्योहारी मौसम में सोनी इंडिया की तमाम उत्पाद श्रेणियों की बिक्री में एक तेज़ उछाल की उम्मीद कर सकते हैं”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here