महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (MHT CET 2021) 28 अक्टूबर तक इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कोर्सेज के लिए परिणाम जारी करेगा। MHT CET 2021 के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट- cetcell.mahacet.org पर जारी किया जाएगा।
MHT CET 2021 क्वालिफाई करने वाले छात्रों को सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग प्रोसेस (CAP) के जरिए बीटेक, बीफार्मा और अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। MHT CET 2021 परिणाम जारी होने के बाद काउंसलिंग शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
MHT CET 2021 Result:कैसे करें रिजल्ट
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
स्टेप 2- ” MHT CET 2021″ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 -अब मांगी गई जानकारी भरें।
स्टेप 4- रिजल्ट आपके सामने होगा।
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें।
स्टेप 6- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।
महाराष्ट्र राज्य प्रकोष्ठ ने 11 अक्टूबर को MHT CET 2021 अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की और छात्रों को 13 अक्टूबर (शाम 5 बजे) तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई। MHT CET 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी छात्रों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद जारी की जाएगी। MHT CET 2021 का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी पर आधारित होगा।






