फिल्म सूर्यवंशी नवंबर की इस तारीख को होंगी रिलीज,अक्षय कटरीना बोले…..

0
12

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज की तारीख सामने आ गई है। दशहरे के मौके पर 15 अक्टूबर को अक्षय कुमार ने कहा है कि उनकी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी इस साल दिवाली के मौके पर 05 नवंबर को रिलीज होगी।

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में कैटरीना कैफ हैं। इसके अलावा इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी हैं।

अक्षय कुमार बोले- ‘इंटरवल हुआ खत्म,अब शो टाइम’

अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ एक वीडियो साझा करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, ”इंटरवल हुआ खत्म, अब ये शो टाइम है। सूर्यवंशी इस दिवाली, 5 नवंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। हमारे साथ आएं और जश्न मनाएं।” इसके साथ अक्षय कुमार ने हैशटैग लिखा #बैकटूसिनेमा।

फिल्म की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी पोस्ट शेयर कर सभी से सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने का अनुरोध किया। कैटरीना कैफ ने लिखा, ‘कोरोना महामारी के कारण फिल्म और हर प्लेटफॉर्म समेत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री 18 महीने से बंद थी। यह हमारे लिए एक लंबा कठिन इंतजार रहा है लेकिन आखिरकार धैर्य की जीत हुई और हम वापस आ गए!

अब यह सिर्फ हमारी फिल्म के बारे में नहीं है बल्कि यह है एक परिवार के रूप में हमारे इंडस्ट्री और हमारे फैन्स के साथ हमारे रिश्ते के बारे में है। तो आइए सिनेमा के जादू को एक साथ जीते हैं!’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here