जगनाडे चौक पर एक भीषण हादसा हुआ,साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गया
साइकिल से जाते समय 65 वर्षीय रमेश सोनटक्के को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी रमेश को जगनाड़े चौक स्थित निजी अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गृहलक्ष्मी नगर भांडेवाड़ी निवासी रमेश श्रीराम सोनटक्के रात करीब 9.30 बजे साइकिल से घर जा रहे थे। इस बीच जगनाड़े चौक के पास अज्ञात वाहन चालक ने साइकिल को टक्कर मार दी और वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।






