स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल में भिड़ंत,बच्ची की मौत,3 की हालत नाजुक

0
16

सावरगांव:-तालुका प्रतिनिधि दिनांक 13 अक्टूबर

तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हुई और इस भयानक हादसे में बच्चे की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन की हालत नाजुक बताई जा रही है

सावरगांव में स्कॉर्पिओ क्रमांक MH40-AC-6712 और मोटारसायकल क्रमांक MH40-AH-3477 इनकी सोनोली गांव के टर्निंग पर आमने सामने भिड़ंत हुई , इसमें मोटारसायकल चालक पवन दामोदर बोरिवार 27, निवासी मन्नाथ(खेडी),पत्नी मनीषा पवन बोरिवार 22 निवासी मन्नाथ(खेडी),भतीजी तेजु शरद वाघाडे 13 निवासी चमेली(कोंढाळी) यह तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं सामने बैठी भतीजी परी शरद वाघाडे 9 वर्षीय निवासी चमेली(कोंढाळी)  इसकी दर्दनाक मौत हो गई

यह चारों मन्नाथ खेडी ता.नरखेड एक ही मोटरसाइकिल पर पारडसिंगा स्थित सती अनुसया माता के  दर्शन लेने जा रहे थे , इस भयानक हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अस्पताल ले जाने में मदद की और इसकी सूचना  पुलिस को दी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here