विवाहिता के घर पर मारा पत्थर ,बाहर आने पर कहा अंदर चल और फिर चले…

0
10

 

विवाहिता से छेड़छाड़ पड़ी भारी, सिरफिरे की जमकर हुई धुनाई

एक सिरफिरे आशिक को विवाहिता से छेड़छाड़ करना उस वक्त महंगा पड़ा,जब बस्ती के लोगों ने उसकी धुनाई की। इससे कुछ समय के लिए तनाव का माहौल भी बना रहा। वाकया मंगलवार को हिंगना थानांतर्गत हुआ। प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़ित 26 वर्षीय विवाहिता है। मंगलवार को पीड़िता अकेली घर में थी। मौका देखकर बस्ती के नितीन (30 वर्ष) ने पहले पीड़िता के दरवाजे पर छोटा- सा पत्थर मारा। दरवाजे पर पत्थर मारने की आवाज सुनकर पीड़िता घर के बाहर आ गई। इसके बाद नितीन ने उसका हाथ पकड़ा और घर के अंदर चलने को कहा।

नितीन के अभद्र व्यवहार से डरी-सहमी पीड़िता ने शोर मचाया। बस्ती के लोग जमा हो गए। लोगों ने नितीन की धुनाई की। उल्लेखनीय है कि नितीन आपराधिक प्रवृति का है। मारपीट के मामले में उसे हिंगना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब पंद्रह दिन पहले ही वह जमानत पर छुट कर अाया है। ताजा मामले में प्रकरण दर्ज कर फिर से उसे गिरफ्तार किया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here