नागपूर से लापता हुए गैरेज मालिक,अमरावती में मिला……

0
10

राणा प्रतापनगर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति अपने घर से लापता हो गया. मंगलवार को उनकी लाश तिवसा में वर्धा नदी के तट पर मिली. मृतक त्रिमूर्तिनगर निवासी शैलेश विजय देशमुख (45) बताए गए.

 

बताया जाता है कि शैलेश आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. इस वजह से घर में भी कलह हो रही थी. विगत 7 अक्टूबर की दोपहर वह घर से निकल गए. इसके बाद से उनका कुछ अता-पता नहीं था. परिजनों ने राणा प्रतापनगर थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई. तब से उनकी खोज चल रही थी.

 

मंगलवार की सुबह तिवसा के भरतवाड़ी परिसर में एक परिवार वर्धा नदी में दशक्रिया करने आया था. वहां लोगों को शैलेश की लाश दिखाई दी. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. भरतवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची. पास मिले दस्तावेजों से शैलेश की पहचान हुई.

 

राणा प्रतापनगर पुलिस को जानकारी दी गई और परिजनों को सूचित किया गया. भरतवाड़ी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. शैलेश अपने घर के नीचे ही जयदेव ऑटोमोबाइल गैरेज चलाते थे. आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या किए जाने का अनुमान है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here