इस नवरात्रि सैमसंग के बेहतरीन प्रीमियम टीवी एवं डिजिटल अप्लायंसेस के साथ घर में खुशी लेकर आएं (samsung india)
सैमसंग के बिग टीवी फेस्टिवल एवं होम लाईक नेवर बिफोर ऑफर 10 नवंबर, 2021 तक जारी रहेंगे; सैमसंग टेलीविज़न की खरीद पर 1,04,900रु. मूल्य तक का कॉम्प्लिमेंटरी साउंडबार मुफ्त पाएं।
अमेज़न ग्रेट इंडिया फेस्टिवल और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ में सैमसंग के प्रीमियम टीवी और डिजिटल अप्लायंसेस पर शानदार डील्स पाएं। सैमसंग का लाईटस्टाईल टीवी द फ्रेम खरीदने पर 9,900 रु. का मुफ्त बेज़ेल पाएं और 65 इंच के क्रिस्टल यूएचडी टीवी के साथ 16,990 रु. का साउंडबार मुफ्त पाएं।
भारत, अक्टूबर, 2021। नवरात्रि के पवित्र त्योहार पर, भारत के सबसे भरोसेमंद कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड ने सैमसंग टीवी और डिजिटल अप्लायंसेस की विस्तृत श्रृंखला पर मेगा डील्स की घोषणा की है।
सैमसंग ने अपने टीवी और डिजिटल अप्लायंसेस पर दो फेस्टिव ऑफर – बिग टीवी फेस्टिवल और होम लाईक नेवर बिफोर ऑफर प्रस्तुत किए हैं। ये बेहतरीन ऑफर, आकर्षक फाईनेंस योजनाओं, जैसे कैशबैक, एश्योर्ड गिफ्ट्स एवं इज़ी ईएमआई के साथ 10 नवंबर, 2021 तक देश के सभी प्रमुख कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक रिटेलर्स पर जारी रहेंगे।
बिग टीवी फेस्टिवल ऑफर्स के साथ उपभोक्ताओं को चुनिंदा टीवी खरीदने पर 1,04,900 रु. मूल्य तक का कॉम्प्लिमेंटरी साउंडबार, 20 प्रतिशत तक का कैशबैक, 1,990 रु. के शुरुआती मूल्य के साथ इज़ी ईएमआई और टीवी पर 3 साल की कंप्लीट वॉरंटी एवं चुनिंदा क्यूलेड टीवी पर 10 साल की नो स्क्रीन बर्न इन वॉरंटी मिलेगी।
उपभोक्ताओं को अपने घर अपग्रेड कर नए स्टाइल में त्योहार मनाने में मदद करने के लिए सैमसंग ने अपने अन्य उत्पादों के साथ रेफ्रिजरेटरों, वॉशिंग मशीनों, माइक्रोवेव और एयर कंडीशनर पर भी ‘होम लाइक नेवर बिफोर’ ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत उपभोक्ता 25% तक कैशबैक, 990 रुपये तक जितनी कम रकम से शुरू होने वाली मासिक किस्त, चुनिंदा माइक्रोवेव पर मुफ्त बोरोसिल किट, 5-साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी, चुनिंदा एसी पर मुफ्त इंस्टॉलेशन और अनेकों सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर विस्तारित वारंटी हासिल कर पाएंगे।
इसके अलावा, अन्य आकर्षक ऑफर, जैसे बंडल्ड ऑफर, कैशबैक, लो कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर आदि भी सैमसंग कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स पर फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज़ सेल में और अमेज़न के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 10 अक्टूबर, 2021 तक मिलेंगे।






