भारत में आज नए कोरोना मरीजो की संख्या 7 महीने में सबसे कम रही वही मौत काटने की काफी कम हो इसके बाद एक और अच्छी और बड़ी खबर सामने आ रही है
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच वैक्सीन (Corona Vaccine) को सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है और अब देश में 2 साल से 18 साल के बच्चों के टीके को लेकर बड़ी खबर आ रही है.
ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin for Children) को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. भारत में बच्चों के लिए मंजूरी पाने वाली यह पहली वैक्सीन है.
भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने सितंबर में बच्चों पर वैक्सीन (Corona Vaccine) के ट्रायल पूरे किए थे और क्लीनिकल ट्रायल्स में लगभग 78 प्रतिशत असरदार साबित हुई थी. कंपनी द्वारा डाटा सबमिट किए जाने के बाद ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने आंकलन के बाद कंपनी से एडिशनल डाटा मांगा था, जो शनिवार को सबमिट कर दिया गया था.
कल (12 अक्टूबर) भी इसे लेकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी यानी SEC की मीटिंग हुई थी और आज हुई बैठक में 2 से 18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन (Covaxin ) लगाए जाने को अनुमति दे दी गई.






