सीए रोड पर युवती से….

0
10

नागपूर में सरेराह हाथ से मोबाइल छीन ने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही,दिन ब दिन ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी से आम जनता में रोष व्याप्त हो रहा है

मेडिकल स्टोर्स से दवा खरीदने के बाद मोबाइल पर बात कर रही युवती का बाइक सवार दो लुटेर उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पश्चात पीड़ित युवती ने तहसील थाने में शिकायत की।

पुलिस के अनुसार बड़कस चौक निवासी माधवी  रात करीब 11 बजे दवा खरीदने के बाद मोबाइल पर बातचीत करते हुए घर जा रही थी। इस दौरान सी.ए. रोड पर अमीर होटल के पास एटीएम सेंटर के सामने पीछे से बाइक पर आए 20 से 22 वर्ष के दो लुटेरे उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मोबाइल की कीमत करीब 10 हजार 500 रुपए है। महिला सहायक पुलिस निरीक्षक गुजर ने मामला दर्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here