देश में कोरोना के 14,313 नए मामले मंगलवार को सामने आए, जो 224 दिनों में सबसे कम केस हैं. भारत में कोरोना का रिकवरी रेट 98.04 फीसदी पर पहुंच गया है, मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है.पिछले 24 घंटे में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 26,579 रही. अब तक कुल 3,33, 20,057 तक पहुंच गई है.
देश में कोरोना के एक्टिव केस की तादाद एक फीसदी से भी कम रह गई है. देश में कोरोना टीकाकरण की संख्या भी 95 करोड़ से ज्यादा हो गई है. कोरोना के मामलों में कमी के पीछे ये भी एक वजह मानी जा रही है.
एक्टिव केस कुल कोरोना के मामलों के मुकाबले महज 0.63 फीसदी रह गए हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम अनुपात है. भारत में एक्टिव केस 2,14,900 रह गए हैं, जो 212 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है. भारत में कोरोना का साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 1.48 फीसदी रह गया है, जो 190 दिनों में सबसे कम रहा है. जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.21 फीसदी है, जो 43 दिनों में सबसे कम है.
पिछले 24 घंटों में 181 कैसे लोगों ने कोरोना संक्रमण की वजह से दम तोडा
मौत का आंकड़ा भी पिछले दिनों के मुकाबले काफी कम है जो बड़ी राहत दे रहा है






