चलती कार का टायर पंचर 4 युवक और….

0
14

कोंढाली वर्ताहार दिनांक 11 अक्टूबर

एक कार अमरावती से नागपुर आ रही थी तभी सतनावरी शिवारा में गाड़ी का चक्का पंचर हुआ और वो राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात ट्रक से टकरा गई इसके बाद जो हुआ उससे यही कहा जा सकता है हादसा और मौत किसी भी रूप में आ ही जाते है

स्विफ्ट डिजायर कार नंबर MH31FE5088 में 4 युवक आकाश मुरलीधर एडसुले 31, सुमित रमेश नागदेव 31 रा. डिगोरी नागपुर, अश्विन जगन्नाथ वाकोलीकर 32 टांडापेठ पंचपावली नागपुर, आकाश जगन्नाथ वाकोलीकर 30 टांडापेठ पंचपावली नागपुर अमरावती से नागपुर आ रहे थे

नागपुर के रास्ते में, स्विफ्ट कार  टायर पंचर हो गया चारों युवकों ने पंचर टायर बदला,टायर बदलने के बाद भी कई कोशिशों के बाद भी कार स्टार्ट नहीं हुई. उन्होंने राष्ट्रीय महामार्ग पर मदद के लिए अनेक गाड़ियों को रोकने की कोशिश की बहुत देर बाद एक गाड़ी रुकी और उसने मदद करने की तैयारी दर्शााई

वह व्यक्ति कार की स्टेरिंग पर बैठ गया और चारों युवक आकाश, सुमित, अश्विन और आकाश कार स्टार्ट करने की कोशिश में पीछे से कार को धक्का मार रहे थे.

जूनगरे  पोल्ट्री फॉर्म के पास अचानक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से आया और उन्होंने कार को धक्का मार रहे चारों युवकों को जबरदस्त टक्कर मार दी , इस भयानक हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गए वही स्टेरिंग पर बैठक मददगार व्यक्ति भी वहां से चलते बना

इस भयानक हादसे में आकाश मुरलीधर अडसुले 31वर्ष इसकी जगह पर ही मौत हो गई,सुमित नागदेव और अश्विन वाकोलीकर गंभीर रूप से घायल हो गए वही आकाश वाकोलीकर को मामूली चोटें आईं। मृत और घायल सड़क पर पड़े थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कोंधाली पुलिस कांस्टेबल चंद्रकांत काले और सहायक पुलिस निरीक्षक अजीत कदम  पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मौके पर पहुंचे। मृतकों और घायलों को नागपुर ले जाया गया।

कोंढाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज किया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here