गैस लीकेज स हुआ विस्फोट, परिवार के तिन सदस्य घायल

0
10

कोतवाली थानांतर्गत चितार ओली, महल में आज सुबह एक मनपा ठेकेदार के घर में गैस लीकेज होने से विस्फोट हो गया, इस विस्फोट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है.

पुलिस सूत्रों के प्राप्त जानकारी के अनुसार चितार ओली, महल में मनपा ठेकेदार गजानन बिंद और उर्मिला, आरती बिंद रहते हैं. आज सुबह करीब 5.30 बजे गजानन ने अपने घर के किचन का दरवाजा खोला और लाइट शुरू की तो अचानक विस्फोट हो गया. इस विस्फोट में गजानन के हाथ पैर और सिर में चोट लगी है. वहीं उर्मिला और आरती के पैर में चोट लगी है, उनके बाल भी जल गए हैं. अचानक हुए विस्फोट से बिंद परिचार को कुछ समझ नहीं आया.

आवाज के साथ विस्फोट हुआ. पहले तो लगा कि सिलेंडर फटा है. लेकिन थोड़ी देर बाद सिलेंडर की जांच की तो सिलेंडर से गैस लीकेज होने की बात पता चली. विस्फोट की आवाज से पड़ोसी भी जाग गए और बिंद के घर की ओर दौड़े तो घर के तीनों सदस्य घायल थे. तीनों को निजी अस्पताल मेंइलाज के लिए भत्ती किया गया.

विस्फोट इतना भयंकर था कि इसका अंदाजा घर की टूटी हुई दिवार, खिड़की के कांच और घर में तहम-नहस हुए समान में लगाया जा स्कता है. बिंद परिवार के पूरे सामन में विस्फोट के बाद आग लग गई और वह जल गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here