तहसील थानांतर्गत दिनदहाड़े दो लोगों ने रंजिश के चलते पंक्चर बनाने वाले पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इस हादसे में दुकानदार के सर में चाकू का घाव लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो
कामगार नगर निवासी कय्यूम अली समशेर अली (58) की मोमिनपुरा में पंक्चर बनाने की दुकान है। गुरुवार को दोपहर 2 बजे जब वह दुकान में था, तभी रंजिश के चलते गरीब नवाज नगर निवासी हाफीज उर्फ राजा मो. शरीफ (28) और मो. शरीफ (50) ने दुकान में घुसकर कय्यूम पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू कय्यूम के सिर में लगा। जांच जारी है।






