प्रतापनगर थानांतर्गत विद्या विहार कॉलोनी में रहने वाले एकनाथ फत्तू निखाड़े (81) घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ बाहर गए थे. इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया. अलमारी का ताला तोड़कर नकद 1 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया. निखाड़े घर लौटे तो चोरी का पता चला.
दूसरी घटना गणेशपेठ थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस ने शनिवारी निवासी जितेंद्र किशोरीलाल सरोज (50) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. शाम 4 बजे के दौरान जितेंद्र अपने घर पर ताला लगाकर शहर से बाहर गए थे. इसी बीच अज्ञात आरोपी ने घर की पिछली खिड़की तोड़कर भीतर प्रवेश किया. अलमारी से नकद 37,000 रुपये और सोने-चांदी के जेवरात सहित 2.57 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया. बुधवार की सुबह जितेंद्र घर लौटे तो चोरी का पता चला.उन्होंने घटना की जानकारी गणेशपेठ पुलिस को दी.
तीसरी घटना अजनी थानांतर्गत धाड़ीवाल लेआउट में हुई. पुलिस ने सुमित्रा हरिभाऊ भगत (57) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. सुमित्रा दोपहर अपने घर पर ताला लगाकर धरमपेठ परिसर में रहने वाली बेटी के यहां गई थीं. इसी बीच चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखा लैपटॉप, डीवीआर मशीन, नकद 1.60 लाख रुपये सहित 1.75 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया. बुधवार की दोपहर घर लौटने पर सुमित्रा को चोरी का पता चला. पुलिस ने तीनों वारदातों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.






