शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज पर ड्रग पार्टी करने के आरोप में कस्टडी में है, वो 2 अक्टूबर से एनसीबी की कस्टडी में हैं.
आर्यन के सपोर्ट में कई बॉलीवुड कलाकार उतर गए है अब इसमें ऋतिक रोशन का भी नाम जुड़ गया हैै
ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पर शेयर किए इस नोट में लिखा, ‘मेरे प्रिय आर्यन, जीवन एक अंजान सफर है, यह बहुत अच्छी बात है, क्योंकि यह परिवर्तनशील है, लेकिन भगवान दयालु है, वह केवल सबसे मजबूत लोगों को खेलने के लिए सबसे कठिन गेंद देता है.’
अपना प्यार और समर्थन देते हुए, ऋतिक रोशन ने आगे लिखा, ‘आप जानते हैं कि आपको चुना गया है इन परेशानियों के बीच आप खुद को संभालने का दबाव महसूस कर सकते हैं, मुझे पता है कि आपको ये अभी महसूस हो रहा होगा, क्रोध, भ्रम, लाचारी… आह ये सब एक हीरो को आपके अंदर से बाहर निकालने के लिए जरूरी चीजें हैं, लेकिन सतर्क रहें, यही चीजें अच्छे सामान को मिटा सकती हैं, जैसे दया, करुणा, प्यार.’ऋतिक ने आगे लिखा, ‘आप खुद को तपने दें, लेकिन अच्छे से.. गलतियां, असफलताएं, जीत, सफलता… ये सभी एक हैं, यदि आपको मालूम हो कि कौन से हिस्से को अपने पास रखना हैं और कौन से हिस्से अनुभव से दूर फेंकना हैं, लेकिन पता है, कि आप उन सभी के साथ बेहतर न्याय कर सकते हैं, मैं तुम्हें एक बच्चे और एक आदमी दोनों ही रूप में जानता हूं, इसे अपना बनाओ, आप जो कुछ भी महसूस करते हैं वो आपके हैं, वे आपके उपहार हैं, मुझ पर विश्वास करो.’






