नागपूर दि 6 अक्टूबर ( विशेष प्रतिनिधि)
मां बाप के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आ रही है, पिछले 24 घंटों में अलग-अलग लड़कियों के तीन घटनाएं पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है और सबसे चौंकाने वाली बात यह है इन लड़कियों की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच है
पहली घटना में वाडी पुलिस स्टेशन की हद में शाम को 6:00 से 7:30 के बीच 15 वर्षीय किशोरी किसी को बिना बताए घर से निकल गई,परिवार वालों ने सभी जगह तलाश करने के बाद आखिर में पुलिस स्टेशन में जाकर अज्ञात आरोपी ने किशोरी को भगा ले जाने का अपराध दर्ज कराया
दूसरी घटना में कलमना पुलिस स्टेशन हद में 14 वर्षीय किशोरी दोपहर 11:00 के आसपास घर में किसी को बिना बताए निकल गई घरवालों ने उसकी काफी तलाश की आखिर पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने का अपराध परिवार वालों द्वारा दर्ज कराया गया
तीसरी घटना में अजनी पुलिस स्टेशन हद में 17 वर्षीय किशोरी घर से सुबह 9:00 बजे बाहर बाहर निकले और शाम को आने के बाद कहीं पर शाम को 6:00 बजे के बाद भी घर में आने से परिवार वालों को चिंता हुई तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की आखिर में उन्होंने भी पुलिस स्टेशन पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने का अपराध दर्ज कराया






