घरेलू एलपीजी सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है। नॉन-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बुधवार यानी 6 अक्टूबर को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है।इसमें लगभग रु 15 की बढ़ोतरी की गई
इससे पहले एक अक्टूबर को केवल 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे।
आपको बता दें कि इस महीने की पहली तारीख को कमर्शियल सिलेंडर में बढ़ोतरी की गई थी. घरेलू एलपीजी सिलेंडर की देश में अलग अलग राज्यों में तकरीबन 900 से 998 रु पहुंच गया है,4 अंको में यानी 1000 रु पहुंचने में कुछ राज्यों में सिर्फ 2 रु बाकी है वही महाराष्ट्र में ये रु 950 के पार निकल गया है
कल से नवरात्रि शुरू हो रही है. यानी त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है. त्योहार के सीजन में आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है.






