वो दवाखाने में रिसेप्शनिष्ट ,वो मरीज,दोस्ती,प्रेम संबंध और…..

0
9

वो दवाखाने में रिसेप्शनिष्ट और वह मरीज बनकर आया और फिर आगे जो सिलसिला शुरू हुआ उससे दोनों की जिंदगी बदल गई

विवाहिता महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला गर्भवती हो गई. शादी के लिए दबाव डालने पर आरोपी युवक मुकर गया. पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की. हुड़केश्वर पुलिस ने 30 ‍वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर नीलविहार काम्प्लेक्स, नरसाला निवासी योगेश चौधरी (30) के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

 

पीड़िता का विवाह हो चुका है लेकिन वैवाहिक जीवन में कलह होने के कारण वह मायके लौट गई. वह एक डॉक्टर के क्लिनिक में रिसेप्शनिष्ट का काम करने लगी. इसी दौरान कार्पेट और वालपेपर का व्यवसाय करने वाला योगेश क्लिनिक में उपचार के लिए आया था. फरवरी में योगेश और पीड़िता की पहचान हुई.

दोनों ने एक दूसरे का नंबर लेकर बातचीत शुरू की. दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई. योगेश ने उसे अपने फ्लैट में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने की मांग की. इनकार करने पर उसने विवाह का झांसा दिया और दुष्कर्म किया. इसके बाद भी वह पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाता रहा. अगस्त में पीड़िता को गर्भवती होने का पता चला. उसने योगेश को जानकारी दी. उसने उसे तुरंत गर्भपात करवाने को कहा.

पीड़िता ने गर्भपात करवाने से इनकार कर दिया और योगेश पर विवाह करने के लिए दबाव डाला. वह फिर भी राजी नहीं हुआ. आखिर पीड़िता ने प्रकरण की शिकायत पुलिस से की. एपीआई जे.बी. गाड़गे ने योगेश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here