8 दिन के अंदर दो सगे भाइयों ने मौत को गले लगाने की चौंकाने वाली घटना नागपूर से सामने आई है
हिवरी ले-आउट निवासी दीपक रवींद्र निनावे (30) मेयो अस्पताल में वार्ड बॉय था। 25 सितंबर की रात दीपक ने ब्लेड से गला काटने की कोशिश की।
ये बात घरवालों के ध्यान में आते ही हड़कंप मच गया और उसे तुरंत गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसे बचाने के अथक प्रयास किए पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के करीब आठ दिन पहले दीपक के बड़े भाई पंकज ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। दिन के अंदर दो सगे भाइयों ने मौत को गले लगाने से परिवार ही नहीं पूरे हिवरी ले-आउट में गमगीन माहौल बन गया






