रहियाशी इलाके में रेलवे क्रॉसिंग के पास मिली झुलसी लाश

0
6

नागपूर के रहियाशी इलाके में रेलवे क्रॉसिंग के पास झुलसी हुई लाश मिलने से सनसनी मच गई

मनीषनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति की लाश झुलसी हुई हालत में नागरिकों को दिखाई दी. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मृतक की पहचान धोटे लेआउट, ओल्ड अजनी निवासी नरेश रामरतन शर्मा (47) के रूप में हुई.

रविवार की सुबह परिसर के नागरिक मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इसी दौरान कुछ लोगों को मनीषनगर रेलवे क्रॉसिंग की ट्रैक के पास एक लाश दिखाई दी. कंट्रोल रूम को सूचना दी गई. बेलतरोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची. लाश आधी जली हुई थी. जांच करने पर कुछ दस्तावेजों के जरिए मृतक नरेश की पहचान हुई.

पास ही एक पेट्रोल की बोतल भी पड़ी थी. अनुमान है कि नरेश ने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर खुद को जलाया लेकिन नरेश अजनी से मनीषनगर आकर आत्महत्या क्यों करेंगे यह भी बड़ा सवाल है. इसीलिए संदेह भी पैदा हो रहा है. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here