ऑनलाइन दोस्ती,प्रेम संबंध ,शारीरिक संबंध,गर्भपात और….

0
9

युवक और युवती की ऑनलाइन दोस्ती हुई ,दोस्ती मुलाकातों में ,मुलाकाते प्रेम संबंध में और प्रेम संबंध शारीरिक संबंधों में बदले ,बार बार शारीरिक संबंध स्थापित होने से युवती गर्भवती हो गई

युवती के गर्भवती होने का पता चलने पर युवक ने बहला-फुसलाकर गर्भपात करवाया और बाद में दूसरी लड़की से सगाई कर ली. 28 वर्षीय पीड़िता ने प्रकरण की शिकायत नंदनवन पुलिस से की. पुलिस ने सोहेल शेख मोहम्मद शेख (28) के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

सोहेल हंसापुरी परिसर में बर्तन की दूकान चलाता है. पीड़ित युवती सदर की निजी कंपनी में काम करती है. वर्ष 2018 में पीड़िता की इंस्टाग्राम पर सोहेल से पहचान हुई. दोनों एक दूसरे से चैटिंग करते थे. फोन नंबर लेकर बातचीत भी शुरू हो गई. दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई. नवंबर 2019 में सोहेल ने उसे अपने साथ दिल्ली चलने को कहा. पीड़िता ने परिजनों को बताया कि वह कंपनी के काम से दिल्ली जा रही है.

सोहेल ने दिल्ली में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. विवाह का विश्वास दिलाकर नागपुर लौटने के बाद भी व्यंकटेशनगर स्थित फ्लैट और रामटेक के लॉज में उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. इसी बीच युवती गर्भवती हो गई. उसने विवाह के लिए दबाव डाला. सोहेल ने बहला-फुसलाकर उसे पहले गर्भपात करने के लिए राजी किया.

गर्भपात होने के बाद सोहेल का स्वभाव बदल गया. वह युवती से कन्नी काटने लगा. कुछ समय पहले उसने अपनी ही रिश्तेदार युवती के साथ सगाई कर ली और शादी की तैयारी शुरू कर दी. इसका पता चलते ही पीड़िता ने नंदनवन पुलिस से शिकायत की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here