अमरावती नागपुर महामार्ग पर एक भीषण हादसा हुआ बस की राह देख रहे लोगों को पता भी नहीं था की सामने से पलभर में उनकी मौत आ रही है
अमरावती नागपुर महामार्ग पर एक भीषण दुर्घटना 4 लोगो को अपनी जान गंवानी पड़ी जिसमे 3 मासूम का समावेश है वहीं 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई
अमरावती नागपुर महामार्ग पर एक तेज रफ्तार कार दौड़ रही थी, बाजार गांव के पास रास्ते में अचानक गड्ढा आ गया जिस से बचने के चक्कर में कार चालक ने गाड़ी को लेफ्ट में टर्न किया , इसी चक्कर में तेज रफ्तार से जारी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर से चढ़ते हुए सर्विस लाइन में बस का इंतजार कर रहे लोगो पर चढ़ गई
यह हादसा इतना भयानक था की बस का इंतजार कर रहे चार लोगों की कार से कुचलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही 1 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया
मृतकों में बंडू ऊर्फ गौतम जागो सालवणकर (५५, सातनवरी, ता. नागपूर ग्रामीण निवासी), शौर्य सुबोध डोंगरे (९), शिराली सुबोध डोंगरे (६) दोनो इसापूर, ता. मौदा निवासी और चिन्नू विनोद सोनबरसे (१३, सातनवरी, ता. नागपूर ग्रामीण निवासी) का समावेश है, इन शौर्य और सिराली सगे भाई बहन थे
इस हादसे में जख्मी हुई ललिता सोनबुसरे नामक 50 वर्षीय महिला को नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है, इस हादसे के बाद कार भी पूरी तरह पलट गई
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया






