नागपुर में सरेराह मोबाइल छीनने की घटनाएं बढ़ी

0
11

नागपुर दिनांक 2 अक्टूबर प्रतिनिधि

नागपुर में सरेराह मोबाइल छीनने के घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, इससे पूर्व ऑटो में बैठे सवारी से ,सरेराह चलती युवती से, घर लौटते अस्पताल कर्मचारी से मोबाइल छीनने की घटनाएं 10 दिन के अंदर घटित हुई, पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई ना होते देख चोरों के हौसले बुलंद और ऐसी घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है जिससे आम नागरिकों में भय का वातावरण निर्माण हो रहा है

एक्टिवा पर तिबल सीट आए तीन लुटेरों ने एक साइकिल सवार को धक्का देकर नीचे गिराया और चाकू की नोंक पर नकदी व मोबाइल सहित करीब 22 हजार रुपए का माल लूटकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार वनदेवी नगर, वांजरा ले आउट निवासी शिवा शाहू (29) ने जरीपटका थाने में लूटपाट की शिकायत की। उसने पुलिस को बताया कि, जरीपटका क्षेत्र में मातोश्री भवन के पास नारा रोड में तीन अज्ञात आरोपी एक्टिवा पर आए और उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। गिरने पर एक आरोपी चाकू दिखाकर मोबाइल और नकदी 12 हजार रुपए छीनने के बाद फरार हो गए। जरीपटका थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here