भारत में कोरोना संक्रमण के 24,354 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 2,73,889 हो गई है. वही पिछले 24 घंटो में 234 लोगो ने कोरोना संक्रमण से अपनी जान गवाई
एक्टिव मरीजों का यह आंकड़ा 197 दिनों में सबसे कम है. वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने बताया कि भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस के लिए 14,29,258 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद देश में सैंपल टेस्टिंग का आंकड़ा अब 57,19,94,990 हो गया है.
देशभर में कुल एक्टिव केस की संख्या 2 लाख, 73 हजार, 889 दर्ज की गई है जो पिछले 197 दिनों में सबसे कम है. एक्टिव केस का आंकड़ा कुल संक्रमण का एक फीसदी से भी कम है. फिलहाल यह 0.81 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है.






