डॉक्टर ने डॉक्टर से की 25 लाख की धोखाधड़ी, मामला थाने पहुंचा

0
15

एक डॉक्टर से 25 लाख रुपए उधार लेने के बाद पैसे वापस करने में टालमटोल करने वाले वीनस अस्पताल के डॉक्टर राजेश तुलसीराम बघे (48) के खिलाफ पांचपावली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह मामला डॉ. महेश गंगाराम कृपलानी (64) की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

एक साल पहले दिए थे उधार

प्लॉट नं.-14 आराधना अपार्टमेंट, तिड़के विद्यालय के सामने काटोल रोड निवासी डॉ. महेश कृपलानी ने पुलिस को बताया कि, वह डाक्टर बघे को पहचानते हैं। 16 अप्रैल 2020 को उन्होंने आरोपी राजेश बघे, निवासी प्रियदर्शनी काॅलोनी, म्हाड़ा, सिविल लाइंस निवासी को वीनस अस्पताल में नकद 25 लाख रुपए उधार दिए थे। एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी डॉ. बघे ने पैसे वापस नहीं किए। पैसे की मांग करने पर वह टालमटोल रवैया अपनाते रहे। जिसके चलते डॉ. कृपलानी ने डॉ. बघे के खिलाफ पांचपावली थाने में शिकायत की। उपनिरीक्षक भार्गव ने आरोपी डॉ. राजेश बघे पर धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here