महाराष्ट्र (Maharashtra State Association of Resident Doctors) के डॉक्टरों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। ऐसे में आज मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोरोना काल में डॉक्टरों की एकेडमिक फीस माफ करने सहित कई मांगों को लेकर डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं।
ज्ञात हो कि हड़ताल पर जाने की पुष्टि करते हुए महाराष्ट्र स्टेट असोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के सदस्य डॉक्टर अक्षय यादव ने कहा कि हमारी पहली मांग एकेडमिक फीस माफ करने की है। साथ ही हॉस्टल के हालात को बेहतर किया जाना चाहिए। क्योंकि इनकी स्थिति खराब है। डॉक्टरों की मांगों में बीएमसी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों का टीडीएस न काटा जाए और राज्य के सरकारी अस्पतालों को कोविड इन्सेंटिव देने की डिमांड का भी समावेश है
वहीं डॉक्टरों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं वह हड़ताल से वापस नहीं आएंगे। हालांकि हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। लेकिन ओपीडी में सेवाएं बंद रहेंगी।






