आज मौसम बड़ा बेईमान है…धर्मेंद्र और मुमताज की मुलाकात की तस्वीरें चर्चा में

0
6

अपने जमाने की खूबसूरत और दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने अपने को-स्टार और हैंडसम हीरो की गिनती में शामिल धर्मेंद्र के साथ मुलाकात की है। मुमताज  अचानक धर्मेंद्र से मिलने पहुंचीं थीं। उनके साथ उनकी बहन भी मौजूद थी। दोनों कलाकारों की मुलाकात की जो तस्वीरें सामने आईं हैं, उनसे पता चलता है कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी वहां मौजूद थीं।

मुमताज को अपने घर पर देख धर्मेंद्र काफी खुश दिखे। उन्होंने जोरदार अंदाज में मुमताज का स्वागत किया। इस दौरान धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी उनके साथ मौजूद रहीं। धर्मेंद्र से मुमताज की मुलाकात की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, उनमें से कुछ तस्वीरों में धर्मेंद्र मुमताज के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं।

वहीं मुमताज संग धर्मेंद्र की जोड़ी की बात की जाए तो दोनों की जोड़ी जबरदस्त थी. दोनों ने कई सारी फिल्मों में साथ काम किया और दोनों पर कई सारे सुपरहिट फिल्मों में काम किया जिसमे झील के उस पार, आदमी और इंसान, लोफर, काजल, मेरे हमदम मेरे दोस्त और चंदन का पालना शामिल है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here