15 वर्ष की किशोरी पेट दर्द के चलते अस्पताल में जांच करने गई तो गर्भवती पाई गई किशोरी की उम्र को देखते हुए डॉक्टरों ने से पूछताछ की गई और उसके द्वारा संतोषजनक जवाब ना देने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई और उसके बाद पुलिस जांच में चौकाने वाले खुलासे हुए
15 वर्षीय पीड़िता अकोला की है। 4 वर्ष पहले वह माता-पिता के साथ नागपुर आई है। माता-पिता मजदूरी करते हैं। किशोरी कई बार मां के साथ मोमिनपुरा में खरीदी करने के लिए गई थी। उसकी पहचान आरोपी इस्लाम खान (21), कसारपुरा, हंसापुरी निवासी से हुई। इस्लाम का मोमिनपुरा में पानठेला है। दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हुए। इसकी भनक मां को लगने पर उसने बेटी को फटकार लगाई और आरोपी से बात करने तथा मिलने से मना किया।
यह बात आरोपी को पता चला चली, तो 25 मई 2021 को शादी का झांसा देकर आरोपी ने किशोरी को अगवा किया और उससे दुष्कर्म किया। जिससे पीड़िता को चार माह का गर्भ ठहर गया। किशोरी की आयु कम होने से इस्लाम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।






