भारत में लगातार दूसरे दिन 20 हजार से कम कोरोना के मामले ,मौत का आंकड़ा बढा

0
7

भारत के नागरिकों के लिए कोरोना के मामले में लगातार दूसरे दिन राहत भरी खबर सामने आ रही और यह आंकड़ा 20 हजार के नीचे रहा  वही मौत के मामले में थोड़ी चिंता बढ़ी और इसमें आज बड़ी बढ़ोतरी देखी गई

भारत में पिछले 24 घंटे में 18,870 नए COVID-19 केस दर्ज हुए हैं. इस दौरान 378 मरीजों की मौत हो गई है. बुधवार के आंकड़े मंगलवार के आंकड़ों से ज्यादा हैं. वहीं, मौतों की संख्या भी कहीं ज्यादा है. कल सुबह तक एक दिन में 18,795 कोरोना मरीज मिले थे और इस अवधि में 179 मरीजों की मौत हुई थी. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, नए 18,870 केस मिलने से देश में कोविड संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 33,716,451 हो गई है. वहीं, अब तक इससे 32,986,180 लोग ठीक हो चुके हैं. 378 और मरीजों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 4,47,751 तक पहुंच गई है.

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 54,13,332 वैक्सीनेशन हुआ है. वहीं, अब तक कुल 87,66,63,490 वैक्सीनेशन हो चुका है. अभी मंगलवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी दी थी कि सोमवार को देश में ऐसा पांचवी बार हुआ था, जब एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई थीं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here