कलमेश्वर में महिला और बालिका की हत्या से सनसनी

0
7

नागपुर जिले में कलमेश्वर तालुका में एक सनसनीखेज घटना में महिला और 10 वर्षीय बालिका की हत्या किए जाने की घटना सामने आई है घटना के सामने आते ही पूरे तालुका में खलबली मच गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार कळमेश्वरी झुणकी रोड पर स्थित खेत में इन दोनो के शव पाए गए, यह खेत श्रावण घोड़पागे नागपुर निवासी का है जिसे उन्होंने ठेका पद्धति पर ललित गनोरकर को दीया है

2 दिन पहले एक आदमी इस महिला और 10 वर्षीय बालिका के साथ ललित के पास काम मांगने आया था ललित ने उसे साल भर काम करने के लिए कहा तो उस आदमी ने एक-दो दिन रहकर काम देखता हूं यह कहा खेत में स्थित झोपड़ी में महिला और बालिका के साथ रहने लगा

आज शाम जब ललित खेत में गए तो उनको झोपड़ी में महिला और बालिका मृत अवस्था में दिखे , महिला की गला दबाकर तो बालिका की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी

दोनों की लाशें देखते ही ललित ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर महिला और बालिका के साथ आए और घटना के समय से फरार उस व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here