शहर के थानों में जमा 2700 वाहनों की नीलामी,करीब 1.4 करोड़…..

0
11

नागपुर दिनांक 29 दिसंबर( महानगर प्रतिनिधि)

शहर के थानों में जमा वाहनों की नीलामी से 1.40 करोड़ रुपए सरकार की तिजोरी में जमा हो गए हैं। यह प्रक्रिया ई-नीलामी से हुई। बरसों से वाहनों के रूप में थानों में जमा कबाड़ मुंबई की कंपनी ने खरीदा है।

शहर के कई थानों में कबाड़ के रूप में वाहन जमा हो गए थे। कुछ थानों में इसे रखने की भी जगह नहीं थी। थाने के बाहर परिसर में इसे रखा गया था। जनवरी से दिसंबर 2021 में पुलिस विभाग ने तीन चरणों में ई-नीलामी के जरिये यह कबाड़ वाहन मुंबई की एक कंपनी को 1 करोड़ 40 लाख रुपए में बेच दिए गए हैं।

नीलाम हुए वाहनों की संख्या 2,711 थी, जो विविध मामलों में जब्त िकए गए थे, कुछ लावारिस स्थिति में पाए गए थे। इन वाहनों पर अब तक किसी ने भी दावे या आपत्ति दर्ज नहीं की थी।

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, यातायात विभाग के सारंग आवाड़ की देख-रेख में नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई है। जिससे सरकारी खजाने में वाहनों की नीलामी से 1 करोड़ 40 लाख रुपए जमा हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here