महाराष्ट्र में आज 31 ओमिक्रॉन के मरीज मिले,जाने किस शहर में मिले…

0
13

महाराष्ट्र दिनांक 26 दिसंबर ( प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन (Omicron in maharashtra) और कोरोना का संक्रमण (Corona in maharashtra) एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है. रविवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 31 नए केस सामने आए हैं. इस तरह महाराष्ट्र में अब कुल ओमिक्रॉन केसेस की संख्या बढ़ कर 141 तक पहुंच गई है.

ओमिक्रॉन की तरह ही महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण में भी अचानक तेजी दिखाई दे रही है. रविवार को महाराष्ट्र में 1648 नए केस सामने आए हैं. 17 लोगों की मौत हो गई है. 918 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. फिलहाल राज्य में ऐक्टिव कोरोना केस 9813 हैं.

मुंबई में एक दिन में 27 ओमिक्रॉन केस 

महाराष्ट्र में जो 31 ओमिक्रॉन के केस सामने आए हैं उनमें से 27 केस अकेले मुंबई से सामने आए हैं. इसके अलावा ठाणे से 2 केस, पुणे ग्रामीण इलाके से 1 केस और अकोला से 1 केस सामने आए हैं. इस बीच अब तक 61 लोग ओमिक्रॉन से ठीक भी हो चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here