शिरडी साई मंदिर इस समय रहेगा बंद,प्रसादालय भी….

0
9

महाराष्ट्र दिनांक 26 दिसंबर (प्रतिनिधि)

महाराष्‍ट्र में ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण के चलते अब धार्मिक पर्यटन पर भी असर देखा जा रहा है। इस क्रम में ताजा खबर यह है कि अब शिरडी में साईं बाबा मंदिर भक्तों के लिए बंद रहेगा।

श्री साईं बाबा संस्थान शिरडी के अधिकारियों ने रविवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र में रात 9 बजे से 6 बजे रात के कर्फ्यू के कारण साईं बाबा मंदिर रात के समय अब बंद रहेगा। इसके साथ ही यहां पर नियमित रूप से सुबह और रात की आरती भी भक्तों के लिए बंद रहेगी। शाम 4 बजे और रात 10 बजे की जाने वाली विशेष पूजा केवल मंदिर के पुजारियों की उपस्थिति में की जाएगी और किसी भी भक्त को अनुमति नहीं दी जाएगी। रात 9 बजे के बाद मंदिर बंद होने के कारण मंदिर का प्रसादालय भी बंद रहेगा।

शिरडी मंदिर को रात में बंद करने का निर्णय उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी नए कोविड दिशा-निर्देशों के संबंध में लिया गया है। कोविड -19 के नए ओमिक्रोन वैरियंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने रात के दौरान शिरडी साईं बाबा मंदिर को बंद रखने का फैसला किया है। अब यह मंदिर भक्तों के लिए रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा और केवल दिन के समय सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक ही खुलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here