भारत दिनांक 25 दिसंबर( प्रतिनिधि)
देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,189 नए मामले सामने आए हैं और 387 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 24 दिसंबर को 6,650 नए मामले सामने आए थे और 374 लोगों की मौत हो गई थी।
यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 7,286 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं अब तक कुल 3,47,79,815 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 77,032 है। अब तक कोरोना वायरस से 4,79,520 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,47,79,815 पहुंच गई है।
वहीं देश में ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 415 हो गई है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमीक्रोन के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 108 और दिल्ली में 415 मामले सामने आ चुके हैं। ओमीक्रोन के 415 मरीजों में से 115 मरीज रिकवर हो गए हैं।
देश में कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,41,01,26,404 पहुंच गया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research-ICMR) के मुताबिक, 24 दिसंबर तक कुल 67,10,51,627 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 24 दिसंबर को 11,12,195 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।






