पहली बार महाराष्ट्र कांग्रेस ने गठित किया उत्तर भारतीय सेल

0
9

महाराष्ट्र दिनांक 24 दिसंबर( प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों की बढ़ती संख्या राजनीतिक पार्टियों को आकर्षित कर रही है यही वजह है कि अब तक सिर्फ बीजेपी में प्रदेश स्तर पर बनाए जाने वाले उत्तर भारतीय मोर्चा को काउंटर करने के लिए कांग्रेस ने पहली बार उत्तर भारतीय सेल का गठन प्रदेश स्तर पर किया है

महाराष्ट्र कांग्रेस ने उत्तर भारतीय सेल का गठन करते हुए उत्तर भारतीयों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए पुरजोर कोशिश शुरू कर दी है आने वाले कुछ महीने में प्रदेश में करीब एक दर्जन महानगरपालिका और कई जिला पंचायतों के चुनाव हैं

कांग्रेश प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रदेश महासचिव नागपुर के उमाकांत अग्निहोत्री को जिम्मेदारी सौंपी है । उमाकांत अग्निहोत्री उत्तर भारतीय सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष है और उत्तर प्रदेश सहित बिहार झारखंड मध्य प्रदेश और 12 उत्तर भारतीय प्रदेश के नेताओं और महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तर भारतीयो ( हिंदी भाषी ) के बीच गहरी पैठ रखते हैं ।

उमाकांत अग्निहोत्री की माने तो आने वाले समय में उत्तर भारतीयों को सम्मानजनक स्थिति में कांग्रेस में जोड़ना है और टिकट बंटवारे में भी संख्या बल के हिसाब से उत्तर भारतीयों को हिस्सेदारी दिलाना है ।

उमाकांत के अध्यक्ष बनने के बाद उत्तर भारतियो के बीच उत्साह है और कांग्रेस में आने वाले समय में काफी संख्या में उत्तर भारतीय पूरे प्रदेश में जुड़़े इसके कांग्रेस जमीनी स्तर पर काम शुरु करेगी

नाना पटोले द्वारा नियुक्तिपत्र सौंपते समय पूर्व मंत्री अनीस अहमद, विधायक विकास ठाकरे, विधायक शिशिर नाइक, अतुल कोटेचा, राजा तिड़के, बाबूलाल विश्वकर्मा तथा उमेश डांगेसहित कई उत्तर भारतीय कांग्रेस नेता उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here