विवाहिता को लगवाई नौकरी और फिर शुरू हुआ बलात्कार का सिलसिला

0
13

नागपुर दिनांक 20 दिसंबर (शहर प्रतिनिधि)

गिट्टीखदान थानातंर्गत नौकरी दिलाने के नाम पर विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया. आरोपी का नाम नर्मदा कॉलोनी निवासी रोशन अशोक खोड़े (39) बताया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता और रोशन एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे. तब से उनकी दोस्ती थी. पीड़िता विवाहित है और उसके 2 बच्चे हैं. रोशन आरटीओ में दलाल के तौर पर काम करता है. करीब 2 वर्ष पहले लाइसेंस बनाने के लिए पीड़िता रोशन से मिलने गई थी. इस दौरान पीड़िता ने बातचीत के दौरान रोशन को अपनी खराब आर्थिक स्थिति के बारे में बताया और नौकरी दिलाने को कहा.

रोशन ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर एक आश्रम स्कूल में नौकरी दिला दी. पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद रोशन उसे नौकरी से निकालने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा. विरोध करने पर वह उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दिया करता था. 2 दिन पहले रोशन ने पीड़िता की बुरी तरह पिटाई भी की. बार-बार के अत्याचार से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने मामला दर्ज कर रोशन को गिरफ्तार कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here