शादी का झांसा,सलून में काम करनेवाली युवती से 4 साल तक दुष्कर्म,भाई ने….

0
12

अपने सलून में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर 4 वर्ष से दुष्कर्म का मामला सोनेगांव थाने में दर्ज किया गया. जब सलून मालिक दूसरी लड़की से शादी की तैयारी की तो पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की.

उधर, पीड़िता के भाइयों ने आरोपी के घर जाकर तोड़फोड़ की और उससे मारपीट कर जख्मी कर दिया. आरोपी का नाम लक्ष्मी विहार अपार्टेंट, सोनेगांव निवासी राकेश शाबुलाल बांदेवार (33) बताया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश को सोनेगांव परिसर में ही सलून है. पीड़िता करीब 4 वर्ष से उसके यहां काम करती है. इस दौरान उनके बीच प्रेमसंबंध हो गये. पीड़िता का आरोप है कि राकेश ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया. वह जब भी शादी की बात करती तो राकेश टाल देता. इस बीच उसे पता चला कि राकेश किसी और लड़की से विवाह करने वाला है.

यह सुनते ही पीड़िता परेशान हो गई. उसने अपने परिवार वालों को यह बात बताई. इसके बाद पीड़िता ने सोनेगांव थाने पहुंचकर शिकायत की. पुलिस ने दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया.

 

भाई ने की मारपीट

उधर, आरोपी राकेश द्वारा बहन के साथ किये छल से नाराज भाई अपने दोस्त के साथ उसके घर पहुंचा. उन्होंने राकेश को पीड़िता के साथ विवाह करने के लिए मनाया. लेकिन राकेश ने इसका विरोध किया तो उनके बीच विवाद शुरू हो गया. गुस्से में आकर पीड़िता के भाई ने राकेश के घर का सामान फेंकना शुरू कर दिया और तोड़फोड़ मचाई. इस बीच उन्होंने राकेश को कड़ा मारकर जख्मी कर दिया.

पुलिस ने राकेश की बहन वाठोड़ा निवासी आरती रामकुमार बंदेवार की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here